फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   crime news

तेंदुए की खाल तस्करी मामले में फरार नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sat, 13 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)। Updated Sat, 13 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन

तेंदुए की खाल तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस अब तक ढूंढ नहीं पाई है। हालांकि पुलिस के पास अभी भी तेंदुए की खाल के साथ पकड़े गए तीनों आरोपी हिरासत में चल रहे हैं।

विज्ञापन


मामले की जांच अब रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ में हो सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपी के रिहायशी क्षेत्र के साथ लगते क्षेत्रों में दबिश दे रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी के हुलिए की जानकारी सभी पुलिस थानों और चौकियों में पहुंचा दी है। जिससे लग तो यही रहा है कि देर सवेर फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि तेंदुए की खाल के साथ पकड़े गए दो आरोपी अभी तक पुलिस रिमांड पर हैं। जिन्हें अगली पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है ताकि मामले की जांच किसी भी तरह से प्रभावित न हो। मामले में पुलिस की कार्रवाई को देख कर लग रहा है कि पुलिस किसी भी कीमत पर इस रहस्य को सुलझा कर रहेगी। इस मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर हरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले से जुड़ी हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पूरा तंत्र काम रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस मामले में हिरासत में चल रहे आरोपियों का पुलिस रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed