चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा के कैफेटेरिया मार्ग पर प्रतिबंधित दवाइयों की खेप के साथ पकड़े गए आरोपी को न्यायालय ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी को पुलिस ने तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश हुए हैं। न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस इस मामले में तथ्य जुटाने में जुट गई है। पुलिस बड़ी मछली के गिरेबान पर हाथ डालने की योजना में जुट गई है। प्रतिबंधित दवाइयों की खेप के साथ पकड़ा गया आरोपी संजय पुत्र श्याम वीर निवासी मानपुरा डाकघर भौपूरा इताह जिला एटा अहमदाबाद उत्तर प्रदेश पिछले कुछ समय से चंबा में ही एक स्थानीय व्यक्ति की दुकान में काम करता था। पुलिस ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि आरोपी प्रतिबंधित दवाइयों की खेप कहां से लाया था। गौरतलब है कि युवा वर्ग इन प्रतिबंधित दवाइयों का प्रयोग नशे के तौर पर कर रहे हैं।
डीएसपी चंबा हेड क्वार्टर बीर बहादुर ने बताया कि मामला बेहद संगीन है। लिहाजा इसकी जांच का अभी खुलासा नहीं किया जा सकता है। आरोपी को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत के बाद फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।