फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   crime charas recovered one arrested chamba

न्यू बस स्टैंड के समीप 650 ग्राम चरस सहित एक दबोचा

Sun, 01 Dec 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
crime charas recovered one arrested chamba
चंबा। न्यू बस स्टैंड चंबा के समीप एसआईयू टीम ने चरस तस्कर को दबोचा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 650 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान व्यास देव (30) गांव व डाकघर टिकरीगढ़ तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम न्यू बस स्टैंड के समीप शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे गश्त पर थी। पुलिस ने इसी दौरान एक व्यक्ति आते देखा, टीम ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को रोका। इस दौरान तलाशी में आरोपी के कब्जे से छह सौ पचास ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने थाना सदर चंबा में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टीम ने व्यक्ति से 650 ग्राम चरस बरामद की है। नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed