फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   crash barrior to set project management

बांध क्षेत्र की सड़कों में क्रैश बैरियर लगाएं प्रोजेक्ट प्रबंधन ः अाश्ाा

Thu, 23 Feb 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Thu, 23 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
crash barrior to set project management
asha kumari - फोटो : asha kumari
जिला जन शिकायत निवारण समिति की समीक्षा बैठक वीरवार को अध्यक्ष एवं विधायक डलहौजी आशा कुमारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में करीब 67 मामले रखे गए जिनमें से 57 मुद्दों का समाधान कर लिया गया। 
विज्ञापन


आशा कुमारी ने निर्देश दिए कि चमेरा जल विद्युत परियोजना 3 और साहो क्षेत्र की जलविद्युत परियोजना प्रबंधन पानी रिसाव से लोगों को पेश आ रही समस्या का जल्द समाधान करे। कदम न उठाने पर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि बांध क्षेत्र के साथ लगती सड़कों के किनारे परियोजना प्रबंधन क्रैश बैरियर लगाने का काम भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करे। आशा कुमारी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे जिले में होटल संचालकों की ओर से अपने होटलों के लिए ट्रीटमेंट प्लांट को स्थापित करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा शहर में रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए अलग स्थान चिन्हित करने का मुद्दा भी उठाया गया। आशा कुमारी ने जिला प्रशासन और नगर परिषद को इस दिशा में जल्द कारगर कदम उठाने के लिए कहा। शहर में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना को लेकर उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण स्थानों और मंदिरों के परिसर में इन्हें जल्द स्थापित किया जाए। 

टैक्सियों के किराये निर्धारित न होने की समस्या पर आशा कुमारी ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि विभाग चंबा और डलहौजी में उपयुक्त स्थानों पर बोर्डों की स्थापना करके उन पर तय  किए गए भाड़े की सूची लगाए।

पीने के पानी के भंडारण टैंकों में फिल्टर बेडों को ढक कर रखने के मुद्दे पर आशा कुमारी ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि इसको लेकर अपना प्लान तैयार करें।

युवा वर्ग में बढ़ रही नशे की लत की समस्या पर पुलिस विभाग को कहा कि ड्रग्स सप्लाई करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। इंदिरा आवास योजना के तहत जिले में शेष बचे 189 गृह निर्माण मामलों के लिए आवश्यक धनराशि मंजूर कर दी गई है।

चंबा में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स न होने पर आशा कुमारी को प्रशासन द्वारा अवगत किया गया। कहा कि भूमि स्थानांतरण के मामले को पुलिस विभाग के साथ उठाया गया है। पुखरी गांव में एटीएम की सुविधा न होने की समस्या को लेकर अग्रणी जिला प्रबंधक ने जानकारी दी। कहा कि यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया जल्द पुखरी में एटीएम की स्थापना करने जा रहा है।

.....
बैठक में ये रहे मौजूद 
बैठक में पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, उपायुक्त सुदेश मोख्टा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शुभकरण सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर, सहायक आयुक्त शिव देव सिंह के अलावा जिला जन शिकायत निवारण समिति के सभी गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed