फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crackdown will be tightened on those doing subletting in Minjar fair.

Chamba News: मिंजर मेले में सबलेटिंग करने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा

Fri, 26 Jul 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 26 Jul 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Crackdown will be tightened on those doing subletting in Minjar fair.
चंबा मिंजर मेले की तैयारियों को लेकर शार्पी लाईट को सेट करते कारिगर।संवाद
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान सबलेटिंग करने वाले कारोबारियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इस बारे में प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार अगर कोई व्यापारी सस्ते दाम पर स्टॉल खरीद कर अधिक दाम में बेचता पाया गया या प्रशासन को ऐसी कोई शिकायत मिली है तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनका सारा सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। मिंजर मेले के दौरान किसी तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए प्रशासन ने इस तरह के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेलों के दौरान अकसर कुछ लोग सस्ते स्टॉल खरीद लेते हैं। बाद में इन स्टॉलों को अधिक दाम पर बेच देते हैं। इससे कारोबारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उन्हें पैसों की चपत लगती है। बहरहाल, प्रशासन ने इस तरह के मामलों पर रोक लगाने के लिए तमाम व्यवस्था बना दी है। प्रशासन की एक संयुक्त टीम नियमित रूप से निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार से मिंजर मेला शुरू होने वाला है। मेले का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे, जबकि समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे। यह मेला आठ दिन तक चलेगा। मेले में व्यापारिक गतिविधियां नौ अगस्त तक जारी रहेंगी। एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि मेले में सबलेटिंग को लेकर प्रशासन की पूरी नजर रहेगी। ऐसा करने वाले कारोबारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed