फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crackdown on those running shops without rate list, 123 kg vegetables seized

Chamba News: बिना रेट लिस्ट दुकान चलाने वालों पर कसा शिकंजा, 123 किलो सब्जी जब्त

Fri, 26 Apr 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 26 Apr 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on those running shops without rate list, 123 kg vegetables seized
चंबा। जिला मुख्यालय के बाद अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने भटियात क्षेत्र के चुवाड़ी बाजार में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचने वालों पर शिकंजा कस दिया है। टीम ने 123 किलाेग्राम सब्जी जब्त की है। दूसरी तरफ, छह ढाबों में व्यावसायिक के बजाय घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग करने पर आठ सिलिंडर जब्त किए हैं। इसके अलावा पांच दुकानदाराें को चेतावनी दी है। दुकानों में प्रतिबंधित पालीथिन का प्रयोग करने पर चार दुकानदारों को छह हजार रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन

टीम के औचक निरीक्षण के दौरा चुवाड़ी बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इससे पहले जिला मुख्यालय में विभागीय टीम ने कार्रवाई की थी। जिला मुख्यालय की दुकानों में रेट लिस्ट न होने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद टीम ने बाजार में दबिश दी। अब विभाग की ओर से सिलसिलेवार हर बाजार में कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि अकसर दुकानदार अपनी दुकानों में रेट लिस्ट नहीं लगाते हैं। इसके चलते मुंह मांगा दाम ग्राहकों से दुकानदार वसूलते हैं। जिला मुख्यालय सहित चुवाड़ी बाजार में विभाग ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में अन्य बाजारों में भी कार्रवाई विभाग कर सकता है।
विज्ञापन

उधर, कार्यवाहक जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि चुवाड़ी बाजार में बिना रेट लिस्ट दुकान चलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कहा कि भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed