{"_id":"608993778ebc3ed1fe56b79c","slug":"covid-test-will-be-mandatory-for-people-who-are-coming-from-jammu-chamba-news-sml368826489","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएंडके और लाहौल-स्पिति से आने वालों के होंगे टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएंडके और लाहौल-स्पिति से आने वालों के होंगे टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। जेएंडके के साथ लगती सीमा संसारी नाला और लाहौल-स्पीति के सुगलवास में पांगी प्रशासन ने चौकियां स्थापित की हैं। पांगी प्रशासन ने कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए यह निर्णय लिया है। बचाव चौकियों में मेडिकल रैपिड टेस्टिंग किट के साथ स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम भी तैनात रहेगी।
उपमंडलाधिकारी पांगी विश्रुत भारती ने कहा कि पांगी प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर घाटी में बाहर से आने वालों की कोरोना जांच करने के लिए दोनों सीमाओं पर मेडिकल जांच टीम और पुलिस चौकियां स्थापित की हैं। कहा कि जम्मू केंद्र शासित राज्य की सीमा संसारी नाला में पहले से ही पुलिस चेकपोस्ट है। उन्होंने कहा कि पांगी मुख्यालय किलाड़ आवासीय आयुक्त कार्यालय में कोविड 19 कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार पांगी को नियुक्त किया
गया है।
जनप्रतिनिधियों से बैठक में उनको भी दिशा-नर्देश दिए हैं कि कोविड 19 से कोई भी जानकारी कंट्रोल रूम के साथ पांगी प्रशासन को किसी समय भी दे सकते हैं। पांगी में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए जो ठेकेदार मजदूरों को ला रहे हैं, वे अपने मजदूरों की जानकारी पांगी प्रशासन को दें। उसके साथ उनका कोरोना टेस्ट करवाना, रहने और खाने-पीने की व्यवस्था करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी। प्रशासन भी उनकी सहायता करेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी आदेश दिए हैं कि वे भी ठेकेदार की ओर से लाई गई लेबर की जानकारी देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पांगी मुख्यालय किलाड़ में दुकानदारों और अन्य लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं।