फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cousin brother killed sister in Chamba's Odra

Chamba News: चंबा के ओडरा में ममेरे भाई ने मौत के घाट उतारी बहन

Sun, 02 Jun 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 02 Jun 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Cousin brother killed sister in Chamba's Odra
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते ओडरा गांव में ममेरे भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। हत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां फोरेंसिक एक्सपर्ट की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा।

महिला को आरोपी ने किस तरीके से मारा, इसको लेकर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। मृतका की पहचान पिंकी देवी पत्नी पवन कुमार निवासी गांव ढोल्ली पंचायत मंगला के रूप में हुई है। वह शनिवार शाम को अपने मामा के घर ओडरा गई थीं। यह उनके गांव के साथ में ही पड़ता है। रविवार सुबह वह घर नहीं लौटीं तो उनका बेटा भी ओडरा में अपनी मां के पास चला गया। बेटे ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस ने सबसे पहले पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा जहां यह वारदात हुई है, वहां से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। इसके बाद पुलिस ने महिला का शव चंबा मेडिकल कॉलेज के शव गृह में पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। हत्या का मामला होने के चलते शव का पोस्टमार्टम फोरेंसिक एक्सपर्ट करेंगे। इसके बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है। दोषी को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed