फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cousin brother and his mother arrested in case of murder of woman in Odra

Chamba News: ओडरा में महिला की हत्या के मामले में ममेरा भाई और उसकी मां गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2024 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Jun 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Cousin brother and his mother arrested in case of murder of woman in Odra
चंबा। ओडरा गांव में महिला की मौत मामले में पुलिस ने ममेरे भाई और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर मिलकर महिला की हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक पुलिस को हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों के खिलाफ मृतका के बेटे ने शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस से मिली जानकारी में पता लगा है कि मृतका आरोपियों के घर में किसी कार्य के चलते गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इसके चलते बेटा मां से मिलने उनके घर पर चला गया, जहां उसकी मां मृत पड़ी थी। आरोप है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान भी थे। साथ आरोपी भी वहीं मौजूद थे। मां को मृत देख बेटे के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर शव को कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए धर्मशाला से फोरेंसिक टीम भी बुलाई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल में जाकर जरूरी साक्ष्य जुटाकर पुलिस के सुपुर्द किए। अब पुलिस उन साक्ष्यों के जरिये महिला की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाएगी। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस हत्या में कोई ओर लोग भी शामिल तो नहीं थे, इसको लेकर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed