फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Couple arrested for stealing jewelery in Dalhousie from Delhi

डल्हौजी में आभूषण चोरी के आरोपी दंपति दिल्ली से गिरफ्तार

Mon, 10 Jan 2022 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Couple arrested for stealing jewelery in Dalhousie from Delhi
Couple arrested for stealing jewelery in Dalhousie from Delhi
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में आभूषणों की दुकान में सेंधमारी करने वाले पर्यटक दंपती को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 18 दिसंबर 2021 को पंजाब का एक दंपती डलहौजी घूमने आया था। इस दौरान खरीदारी करने के बहाने कोर्ट रोड डलहौजी में एक आभूषण की दुकान में पहुंचे। यहां पर दंपती ने दुकान से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया।
विज्ञापन

उसके बाद दंपती वहां से चला गया। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस थाना डलहौजी में दर्ज करवाई। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके लिए एक जांच टीम का गठन किया। पुलिस को आरोपियों के दिल्ली में होने का सुराग मिला। उसके बाद पुलिस की टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई और नौ जनवरी को आरोपियों को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद उन्हें डलहौजी लाया गया। डीएसपी विशाल वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed