फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corporation is sending Khatara buses on Garhamani route, people are gasping on the way every day

Chamba News: घरमानी रूट पर निगम भेज रहा खटारा बसें, आए दिन रास्ते में हांफ रहीं

Tue, 26 Mar 2024 10:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Corporation is sending Khatara buses on Garhamani route, people are gasping on the way every day
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा के डिपो की बसें आए दिन सफर पूरा करने से पहले ही हांफ रही हैं। मंगलवार को भी चंबा-घरमानी रूट पर गांव कठन्ना के पास परिवहन निगम की खराब हो गई। इससे बस में सवार लगभग 70 सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री निजी टैक्सी तो कई पैदल यात्रा कर अपने दिनचर्या के कार्य के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। ग्राम पंचायत बैली के प्रधान कमल कुामर ने बताया कि चंबा घरमाणी रूट पर पिछले कई दिनों से निगम की खराब बसें भेजी जा रही हैं। इससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर आएम चंबा को कई बार अवगत भी करवाया गया। इसके बावजूद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है और हर रोज तीन पंचायतों के लोगों को निगम की खराब बसों में सफर करना पड़ रहा है। प्रधान कमल ने बताया कि इसी रूट पर पिछले कई दिनों से परिवहन निगम की एक बस खराब पड़ी है।
विज्ञापन

यात्रियों में हरीश, अंबिका, दलीप, रजनी, विपन, तिलक, किशोरी लाल, मान सिंह, कैलाश, पुष्पा देवी और सरला देवी ने बताया कि किराया देने के बाद भी उन्हें आगे का सफर निजी टैक्सी में करना पड़ा तो कई सवारियों को पैदल ही गंत्वय तक पहुंचना पड़ा। उन्होंने आरएम चंबा से मांग की है कि इस रूट पर नई बस भेजी जाए। ताकि लोगों को परेशानियों का सामना का सामना न करना पड़े। आरएम चंबा शूगल सिंह ने बताया कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि कई बार बसें खराब हो जाती है। निगम अपनी तरफ बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास कर रहा है। इस समस्या का भी समाधान प्रमुखता के आधार पर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed