फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corporation buses will run on four inter-district and 49 local routes, Bus service will start at 6:20 am on 53 routes, chamba news

चार अंतर जिला और 49 लोकल रूटों पर दौड़ेंगी निगम की बसें

Sun, 13 Jun 2021 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Corporation buses will run on four inter-district and 49 local routes, Bus service will start at 6:20 am on 53 routes, chamba news
चंबा। जिला के 53 रूटों पर सुबह छह बजे से एचआरटीसी की बसें चलना शुरू हो जाएंगी। बस सेवाएं शुरू होने से कामगारों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बस सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे पूर्व कामगार व ग्रामीण पैदल आवाजाही करने को ही मजबूर थे। वहीं, एचआरटीसी प्रबंधन द्वारा भी बसों को चलाने से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बसों को सैनिटाइज करवाने के बाद ही सोमवार सुबह विभिन्न रूटों पर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते अब आखिरकार 38 दिनों के बाद जिला से चार अंतर जिला चंबा-शिमला सुपरफास्ट, चंबा-चिंतपूर्णी, भंजराडू-टांडा और भरमौर-इंदौरा सहित 49 लोकल रूटों पर सोमवार से एचआरटीसी चंबा डिपो बस सेवाएं शुरू करने जा रहा है। जिसके तहत चंबा डिपो की वर्कशॉप में बसों को रविवार को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के साथ-साथ बसों में मरम्मत कार्य भी किए गए। बसों को अपने निर्धारित रूटों पर भेजने से पूर्व एचआरटीसी प्रबंधन द्वारा समस्त तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से 53 बसों के हिसाब से 60 चालकों और 60 परिचालकों को बुलाया गया है। इसके बाद भी लोगों की डिमांड के अनुरूप ही बसों को चलाने की निगम की योजना है।
विज्ञापन

इन रूटों पर चलेगी बसें
सोमवार सुबह 6:20 बजे लंगेरा-दरोल, 6:30 बजे बगोटू-बैरागढ़, सात बजे सुपरफास्ट चंबा-शिमला, सुबह 9 बजे चुवाड़ी-काहरी, सवा नौ बजे चिंतपूर्णी, 9:55 पर चंबा-सनवाल, सुबह 10 बजे चंबा-न्याग्रां, 10:20 बजे भरमौर-इंदौरा, 11:15 बजे चंबा-होली, 11:20 बजे चंबा-सनवाल, 12 बजे चंबा-बिहाली, 12:10 बजे चंबा-हिमगिरी, 12:30 बजे इंदौरा-चौबिया, 12:55 बजे चंबा-लंगेरा, 1:05 बजे चंबा-कोल्हड़ी-सिंग्गी, 1:20 बजे भरमौर-हरछू, 1:30 बजे चंबा-जुमहार, चंबा-भुनाड़, 2 बजे चंबा-भराड़ी-खज्जियार, चंबा-सेरी-उटीप, 3 बजे चंबा-कलौता, 2:40 बजे चंबा-झौड़ा-घरजिंडू, 3:02 बजे चंबा-खवाली, सवा तीन बजे चंबा-कैंथली, लड्डन, 3:30 बजे बेल्ज-बलोठ, 3:40 बजे चंबा-जोत, चार बजे चंबा-बिहाली, चंबा-रठियार-चंडी, सवा चार बजे चंबा-अथेड़, चंबा-लग्गा, 4:27 बजे चंबा-चलूंज, 4:40 बजे सिढकुंड-झुलाड़ा, 4:50 बजे चंबा-कैला, 5:10 बजे चंबा-सिल्लाघ्राट, सवा पांच बजे चंबा-कोलका-भड़िया, 5:20 बजे चंबा-भगोड़ी, साढ़े पांच बजे चंबा-घरमाणी, चंबा-कुरैणा, चंबा-धुलारा, चंबा-कोल्हड़ी-कुन्ना, 5:40 बजे चंबा-टिकरी-मसरूंड, चंबा-वाया डलहौजी, छह बजे चंबा-शक्तिदेहरा, चंबा-सेरी-उटीप, साढ़े छह बजे चंबा-जुमहार, चंबा-लिल्ह रूटों पर आज से बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड काल में निजी बस ऑपरेटरों की माली हालत खराब
निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान रवि महाजन व दिनेश्वर नरयाल ने सोमवार से निजी बसें न चलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बस ऑपरेटरों की कोविड काल में बसें खड़ी रही हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए था कि दिसंबर तक का टैक्स माफ कर देती। इसके अलावा मई और जून माह में भी बसें खड़ी रहीं। उसमें भी कोई रियायत सरकार ने नहीं दी है। कोविड काल में निजी ऑपरेटरों की माली हालत खराब हो चुकी है। ऐसे में सरकार को उनके हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना होगा।

53 रूटों पर बसें चलाने की तैयारियां पूरी
आरएम चंबा राजन जम्वाल ने कहा कि जिला से चार अंतर जिला रूटों सहित 49 लोकल रूटों पर बसों को चलाया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बसों को स्टैंड पर खड़ी करने से पूर्व व लौटने पर सैनिटाइज किया जाएगा। लोगों की डिमांड पर रूटों को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed