फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corporation bus gasped near Nainikhad

नैणीखड्ड के पास हांफ गई निगम की बस

Tue, 08 Nov 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corporation bus gasped near Nainikhad
बनीखेत (चंबा)। दिल्ली से चंबा लौट रही एचआरटीसी की बस नैणीखड्ड के समीप खराब हो गई। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री अन्य बस के माध्यम से अपने गंतव्यों तक पहुंचे। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। खबर लिखे जाने तक बनीखेत अड्डा प्रभारी को इसके बारे में सूचना नहीं मिल पाई थी। जानकारी के अनुसार यह बस दिल्ली से रात दो बजे चंबा के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

यह बस चार बजे चंबा बस अड्डे में पहुंचनी थी लेकिन बस नैणीखड्ड के समीप ही खराब हो गई। यात्रियों रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, अमिता कुमारी, रेखा देवी, सुरेश कुमार, मिथुन सिंह, रोशन लाल आदि का कहना है कि एचआरटीसी प्रबंधन आरामदायक सफर के दावे तो करता है लेकिन आए दिन बसें बीच राह खराब हो रही हैं। इससे उन्हें काफी दिक्कतें हो रही हैं। बस खराब होने के चलते अन्य बस के माध्यम से वे अपने गंतव्यों तक पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि लंबी दूरी के रूटों पर नई बसों की व्यवस्था करवाई जाए। बनीखेत अड्डा इंचार्ज मान सिंह ने बताया कि बस खराब होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed