फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corona vaccine finished since one month, more than one lakh people are yet to get booster dose

Chamba News: एक माह से कोरोना वैक्सीन खत्म, एक लाख से अधिक लोगों को अभी नहीं लगी बूस्टर डोज

Sun, 09 Apr 2023 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine finished since one month, more than one lakh people are yet to get booster dose
चंबा। एक माह बीतने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग चंबा में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध नहीं करवा पाया है, जबकि जिले में रोजाना कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, एक लाख से अधिक लोगों को अभी तक बूस्टर डोज लगनी बाकी है। इसके अलावा कई लोगों ने अभी तक कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज भी नहीं लगवाई है। विभाग के स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों को लगाने के लिए वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है। लोग वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में तो जा रहे हैं, लेकिन उन्हें वहां से बैरंग लौटा दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में बना कोरोना टीकाकरण केंद्र खाली पड़ा रहता है। सरकार और विभाग लोगों को बार-बार यही चेतावनी दे रहे हैं कि कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए सभी लोग कोविड नियमों की पालना करें। लेकिन सरकार और विभाग लोगों को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन उपलब्ध करवाने में स्वयं नाकाम हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों में हंसराज, कमल कुमार, संजय कुमार, जितेंद्र, मनोज, केवल और अशोक ने बताया कि जिले में पौने छह लाख की आबादी है। इसमें से साढ़े तीन लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का विभाग ने लक्ष्य रखा था। इसमें एक लाख से अधिक लोगों को अभी बूस्टर डोज लगना बाकी है। लोग वैक्सीन लगाने के लिए जब स्वास्थ्य संस्थान में जा रहे हैं तो वहां पर उन्हें वैक्सीन नहीं मिल रही है। मेडिकल कॉलेज कॉलेज सहित जिला के चंबा के अन्य सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों में कोरोना से बचाने वाली वैक्सीन खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन


-चंबा में वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए राज्य को डिमांड भेजी जा चुकी है। जैसे ही स्टॉक आएगा, लोगों को स्वास्थ्य संस्थानों में बूस्टर डोज लगाई जाएगी। -
-डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, जिला स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed