फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona vaccination dry run in chamba

चंबा में टीकाकरण को लेकर चलाया ड्राई रन

Mon, 11 Jan 2021 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination dry run in chamba
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत में कोरोना वैक्सीन टीके को लेकर रिहर्सल करते एनसीसी कैडेट। - फोटो : Chamba
चंबा। कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले के सात ब्लॉकों में 40 जगहों पर ड्राई रन का आयोजन किया गया। इसके जरिये 200 लोगों को कोरोना की डमी वैक्सीन लगाई गई। कोरोना वैक्सीनेशन को आयोजित हुई ड्राई रन के दौरान एडीएम चंबा सहित उपमंडल अधिकारियों और जिला स्वास्थ्य अधिकारी चंबा भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए मौके पर मौजूद रहे। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में ड्राई रन आयोजित हुई।
विज्ञापन

उन्होंने सभी सेंटरों में जाकर अभियान को शुरू करने से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए सभी सेंटरों पीएचसी और सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की चार-चार टीमें मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा एडीएम मुकेश रेस्पवाल ने राजनगर परिक्षेत्र के तहत सेंटरों, एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने चनेड़ के तहत सेंटरों, एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बनीखेत और आसपास के सेंटरों, एसडीएम भटियात बचन सिंह ने भटियात के सेंटरों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने समोट, ककीरा, बनीखेत और चुवाड़ी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डॉ. जालम भारद्वाज ने ब्लॉक किहार, पुखरी, डॉ. हरित ने भरमौर, चूड़ी, डॉ. सुरेश ने तीसा ब्लॉक और पांगी के अधिकारी ने पांगी के ब्लॉकों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन अभियान से पहले ड्राई रन का आयोजन किया गया है। इसमें 40 चिह्नित जगहों पर 200 लोगों को कोरोना की डमी वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed