फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corona test done without masks in Chuvadi

चुवाड़ी में बिना मास्क घूम रहे लोगों के करवाए कोरोना टेस्ट

Mon, 17 Jan 2022 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Corona test done without masks in Chuvadi
चुवाड़ी में बिना मास्क लोगों के चालान करती प्रशासन की टीम। - फोटो : Chamba
चुवाड़ी (चंबा)। कोरोना संक्रमण के खतरे को नजरअंदाज करके बिना मास्क घूमने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को चुवाड़ी बस स्टैंड में नायब तहसीलदार ने स्वास्थ्य टीम के साथ मुआयना किया। इस दौरान दो दर्जन लोगों को बिना मास्क घूमते हुए पकड़ा।
विज्ञापन

इन लोगों को जहां मास्क पहनने की हिदायत दी गई, वहीं उनके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए। गनीमत यह रही कि एंटीजन रैपिड टेस्ट किट के जरिये जांच करने पर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, प्रशासन के इस कार्रवाई को देखते हुए अन्य लोगों में डर बढ़ गया है। अब लोग बाजार में मास्क पहनकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अशोक कुमार, स्वास्थ्य विभाग विभाग की टीम में शामिल फार्मासिस्ट नारायण सिंह, लैब तकनीशियन राजेश सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया। नायब तहसीलदार ने लोगों से कोरोना महामारी से बचाव को लेकर एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed