फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona recovery rate 85 percent in chamba

ोरोना से स्वस्थ होने वाली की दर में हुआ ईजाफा, बड़ी राहत

Thu, 02 Jul 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
corona recovery rate 85 percent in chamba
चंबा। जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों तक जिले में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 75 प्रतिशत थी वहीं यह अब बढ़कर 86.5 प्रतिशत हो गई है। यह जिले के लिए राहत भरी खबर है। अभी तक जिले में 52 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें से 45 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोविड केयर सेंटर बालू में छह कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से चार लोगों के रिपीट सैंपल लेकर जांच के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज की पीसीआर लैब में भेजे गए हैं। जिले में एक हजार की आबादी के ऊपर टेस्टिंग दर 12.9 प्रतिशत है। इसके तहत अभी तक जिले में 7535 लोगों के सैंपल एकत्रित करके जांच जा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि अभी तक जिले में बाहरी राज्यों से आने वाले लोग उनके प्राथमिक संपर्क में आने वाले लोग की संक्रमण की चपेट में आए हैं। जिले में मरीजों के स्वस्थ होने की बढ़ रही दर चिकित्सकों और प्रशासन की बेहतर कार्यप्रणाली का तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों का उपचार के साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की भी कोशिश की जा रही है। इसके लिए उन्हें पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। इसके साथ ही आयुर्वेदिक काढ़ा भी पिलाया जा रहा है। मरीजों के बेहतर इलाज का ही नतीजा है चंबा में लगातार मरीज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने बताया कि जिलह्य में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की दर में लगातार इजाफा हो रहा है। पहले यह दर 75 प्रतिशत थी, जोकि बढ़कर 86.5 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed