{"_id":"60b8e2048ebc3e283061f2c0","slug":"corona-patient-died-and-111-became-positive-chamba-news-sml3723987168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरना से महिला की मौत, 111 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरना से महिला की मौत, 111 नए मामले
विज्ञापन
चंबा। भांदल की रहने वाली एक 64 वर्षीय महिला की मौत के साथ ही वीरवार को कोरोना के 111 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 109 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा अब 124 पहुंच गया है। चंबा में अब 10073 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 9009 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। वहीं, वर्तमान समय में 934 लोग संक्रमित हैं।
सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह भांदल निवासी 64 वर्षीय महिला ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ा। महिला 24 मई को रैट में करवाई गई जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उसके बाद डीसीएच चंबा में उन्हें दाखिल करवाया गया। वीरवार सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर महिला ने दम तोड़ दिया। महिला कोरोना सहित अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैट में वीरवार को जांच के लिए भेजे गए 853 सैंपलों में 803 सैंपल निगेटिव और 50 पॉजिटिव पाए गए।
वहीं, आरटीपीसीआर लैब में बुधवार को जांच के लिए भेजे गए 409 सैंपलों में से 421 की रिपोर्ट निगेटिव, 16 सैंपल रिजेक्ट हुए, जबकि 61 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित आने वाले पलूंही, होली, मैहला, भरमौर, एमसीसी कंपनी भरमौर, पधरोटू, लाहरा, करियां, प्रीणा, सुनारा, सांबरा, सलूणी, भडेला, देवगा, सिधोठ, सेईकोठी, स्वाई सिधोठ, चुराह, स्वाई, किहार, राजनगर, सिढकुंड, किलार, पांगी, साहली, राड़ी, भरमौर, कियारी, पोला, खुशनगरी, गनेड़, टिकरीगढ़, कोहाल, तीसा, बैरागढ़, पुखरी, मैहला, सांबरा, मोहल्ला बालू, डियूर, गनेड़, ओहरा, भांदल, साहला, डुग, मुंडाह, किहार, मोरठू, सिहुंता, कियाणी संघेरना के रहने वाले हैं।