फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corona Case

चंबा में 75 वर्षीय महिला की मौत, कोरोना के 58 नए मामले

Sun, 06 Jun 2021 09:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Corona Case
चंबा। जिला चंबा में रविवार को एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। वहीं 58 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तय सुविधा के मुताबिक संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। कोरोना संक्रमित मृतक महिला की पहचान 73 वर्षीय सदर बाजार डलहौजी निवासी के रूप में हुई है। वहीं, दूसरी तरफ जिला में रविवार को 110 लोगों ने कोरोना को हराया। जिला में अब सक्रिय मामले 832 रह गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को रैट मशीन के जरिए 431सैंपल जांचे गए। इनमें से 22 मामले पॉजीटिव निकले। इसके अलावा पांच जून को आरटीपीसीआर के लिए भेजे गए 628 सैंपलों में से 36 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। नए मामले गांव मउआ, सलूणी, चंडीलड़ोग, साहो, भटका, काबर, कुट्टा, हिसूंडी, फुलतवास, डैम साइट नकरोड़, बिशना, मदां, ददवाड़ी से आए है। गौरतलब है कि जिला में कोरोना की रफ्तार पर पिछले करीब एक सप्ताह से अंकुश लगा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर करीब आठ सौ लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिला में गत सप्ताह पॉजीटिविटी रेट 8.32 प्रतिशत थी जो अब 5.47 रह गई है। सीएमओ चंबा डॉ कपिल शर्मा ने बताया कि जिला में रविवार को 58 नए पॉजीटिव सहित एक महिला की मौत हुई है। कहा कि विभाग द्वारा नियमित रूप से सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

पंकज सलारिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed