{"_id":"5fba8c5a8ebc3e9bac5f07c7","slug":"corona-400-test-done-in-chamba-every-day-chamba-news-sml3522090148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में आरटी-पीसीआर से हर रोज होंगे 400 टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में आरटी-पीसीआर से हर रोज होंगे 400 टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयार की गई कार्य योजना के तहत आरटी-पीसीआर से हर रोज 400 टेस्ट होंगे। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्टिंग की क्षमता को बढ़ाने के लिए टेस्टिंग लैब को भी चौबीसों घंटे कार्यशील बनाए जाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जिले में 60 वर्ष की आयु से अधिक उन व्यक्तियों की पहचान करने को लेकर एक्टिव केस फाइंडिंग मुहिम शुरू की गई है, जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं।
इस कार्य को आशा वर्कर के अलावा हेल्थ वर्कर अंजाम दे रहे हैं। उपायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के तौर-तरीकों की कतई भी अनदेखी न करें। उपायुक्त ने कहा कि बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत और स्वाद में कमी होने के लक्षण हों तो तुरंत टेस्ट करवाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने जो अभी तक के आंकड़े प्रस्तुत किए हैं, उनके मुताबिक जिले में कोरोना से हुई मौतों की सबसे बड़ी वजह विलंब से जांच करवाना भी रहा है।
मौजूदा सर्दी के मौसम को देखते हुए भी लोगों को सावधानी बरतने में कोई समझौता नहीं करना चाहिए। इस समय जिले में प्रति एक हजार की आबादी पर टेस्टिंग 74 हैै, जो कार्य योजना के लागू होते ही और बढ़ेगी। उपायुक्त ने बताया कि इस समय जिले में रिकवरी की दर 87 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.5 प़्रतिशत है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा ने कोरोना वायरस की रोकथाम और प्रबंधन के लिए बनाई गई रणनीति के कार्यान्वयन के बाद नतीजों में और बदलाव सामने आने की उम्मीद है।