फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Controversy over granting Deputy Heads the authority to verify attendance.

Chamba News: उपप्रधानों को हाजिरी जांचने का अधिकार देने पर विवाद

Fri, 17 Jul 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Controversy over granting Deputy Heads the authority to verify attendance.
मैहला (चंबा)। विकास खंड में खंड विकास अधिकारी की ओर से जारी एक आदेश को लेकर विवाद हो गया है। पंचायतों के उपप्रधानों को पंचायत कर्मचारियों की हाजिरी सत्यापित करने की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद इस फैसले पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व प्रधान उमेश कुमार ने इस आदेश को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 2017 के विपरीत बताते हुए जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उमेश कुमार ने कहा कि पंचायती राज अधिनियम में उपप्रधानों के अधिकार और जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से तय हैं। अधिनियम में कहीं भी उपप्रधानों को पंचायत कर्मचारियों की उपस्थिति प्रमाणित करने का अधिकार नहीं दिया गया है। ऐसे में किसी प्रशासनिक आदेश के माध्यम से उन्हें यह शक्ति देना नियमों के अनुरूप नहीं है। बीडीओ ने कुछ चुनिंदा उपप्रधानों को अतिरिक्त अधिकार देकर पंचायती राज व्यवस्था के निर्धारित नियमों को नजरअंदाज किया है। वह इस मामले को जल्द ही पंचायती राज विभाग के सचिव सी पालरासु के समक्ष उठाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed