फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Contractor's payment stopped for not rebuilding the shed

Chamba News: डंगा दोबारा न बनाने पर रोका ठेकेदार का भुगतान

Mon, 08 Jan 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 Jan 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Contractor's payment stopped for not rebuilding the shed
चंबाके मंगली पंचायत के ग्रावान गांव में कंक्रीट के डंगे पर सीेमेंट लगाकर की गई लीपापोती।संवाद
चुराह (चंबा)। तरेला-बौंदेड़ी-मंगली मार्ग पर ग्रंवाण गांव के समीप सड़क किनारे डंगा दोबारा लगाने के बजाय ठेकेदार ने पुराने की ही मरहम पट्टी कर दी।
विज्ञापन

डंगे के निर्माण कार्य में गुणवत्ता न होने की बात कहकर विभाग ने संबंधित ठेकेदार को दोबारा से डंगा लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन डंगा दोबारा बनाने के बजाय भुरभुरा चुके डंगे की मरम्मत कर कार्य से इतिश्री कर ली। अब ऐसे में विभाग ने अब ठेकेदार का भुगतान रोक दिया है। विभाग ने नोटिस जारी कर कहा है कि संबंधित ठेकेदार को उक्त डंगा लगाना पड़ेगा। वरना उसे ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।
चुराह उपमंडल के तरेला-बौदेड़ी-मंगली मार्ग पर ग्रंवाण गांव के समीप लोक निर्माण विभाग ने सड़क किनारे डंगा लगाने का काम संबंधित ठेकेदार को आवंटित किया गया था। इसका निर्माण करीब साढ़े तीन लाख रुपये से किया गया। इसमें कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठे तो विभाग ने दोबारा ठेकेदार को डंगा लगाने के निर्देश जारी किए, लेकिन ठेकेदार ने नया डंगा लगाने के बजाय पुराने की ही मरम्मत कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों में प्रेम लाल, पूर्ण चंद, हरीश, खेमराज, अमृतपाल, जसा राम, बंशी लाल, शाम लाल, संजय कुमार, परस राम, महेश, जन्म सिंह, हेमराज, चेतूराम और सुरेंद्र ने कहा कि विभाग ने लोगों की जमीनों और घरों की सुरक्षा के लिए सड़क किनारे डंगे लगाने का कार्य आवंटित किया है, लेकिन संबंधित ठेकेदार ने गुणवत्ताहीन कार्य करवाया है। विभागीय कार्यवाही से बचने के लिए अब ठेकेदार ने पुराने डंगे की ही मरम्मत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव विष्ट ने बताया कि गुणवत्ताहीन कार्य होने पर विभाग ने नोटिस जारी कर ठेकेदार का भुगतान रोक दिया है। जब तक कार्य की मेजरमेंट नहीं होगी उसकी पेमेंट नहीं की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed