फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Contractor laid drinking water line worth Rs 60 crore in drain to save money

Chamba News: ठेकेदार ने पैसे बचाने के लिए नाले में बिछा दी 60 करोड़ की पेयजल लाइन

Mon, 26 Feb 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 26 Feb 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Contractor laid drinking water line worth Rs 60 crore in drain to save money
ठेकेदार ने पैसे बचाने के लिए नाले में बिछा दी 60 करोड़ की पेयजल लाइन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ने लगाई लताड़, ठेकेदार को उखाड़कर दोबारा सुरक्षित तरीके से बिछाने के दिए निर्देश
तय समय में पूरा करना होगा काम, 12 पंचायतों की हजारों आबादी के लिए रावी से बनाई जा रही योजना

प्रवीण कुमार
चंबा। जिले की 12 पंचायतों में पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिए बिछाई जा रही 60 करोड़ की पेयजल लाइन को ठेकेदार ने असुरक्षित तरीके से नाले में ही बिछा दिया।
यह कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकती थी। इसकी भनक लगते ही जल शक्ति विभाग ने सबसे पहले गलत तरीके से पेयजल लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार को लताड़ लगाई। नाले में बिछाई पेयजल लाइन को उखाड़कर सुरक्षित स्थान से बिछाने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि जिस समयावधि में इस स्कीम को बनाना तय हुआ है, उसी में उसे यह स्कीम बनाकर देनी होगी। विभाग के शिकंजा कसने के बाद ठेकेदार के हाथ-पांव फूलना शुरू हो गए हैं। दो महीने लगाकर नाले में जो दस इंच मोटी पेयजल लाइन बिछाई थी, उसे अब ठेकेदार को उखाड़ना पड़ रहा है। अब दोबारा उसी पेयजल लाइन को नए सिरे से बिछाना होगा। ऐसे में लाइन बिछाने में ठेकेदार का जो खर्च हुआ था, वह खर्च दोबारा करना होगा। इसके बदले में विभाग कोई भुगतान नहीं करेगा।
विज्ञापन


शीतला पुल के पास रावी नदी से मंगला के लिए दस इंच मोटी पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। इससे 12 पंचायतों की हजारों आबादी को पीने का पानी मुहैया करवाया जाएगा। इन पंचायतों में पानी की हमेशा कमी रहती है। इसे दूर करने के लिए विभाग ने इस 60 करोड़ की पेयजल योजना को बनाने का कार्य शुरू करवाया है। ठेकेदार शॉर्टकट रास्ते से असुरक्षित नाले में इस पेयजल लाइन को बिछा रहा था। इसके चलते विभाग ने नाले से पेयजल लाइन को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता गौरव ठाकुर ने बताया कि जिस नाले में ठेकेदार पेयजल लाइन बिछा रहा था, वहां इस लाइन को क्षति पहुंचने का खतरा अधिक था। नाले से पेयजल लाइन को हटाकर सुरक्षित स्थान से बिछाने के निर्देश ठेकेदार को दिए हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed