फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Contract tenure should be reduced from three to two years

तीन से घटाकर दो वर्ष किया जाए अनुबंध कार्यकाल

Sun, 07 Nov 2021 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Contract tenure should be reduced from three to two years
चंबा। हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ चंबा के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि अनुबंध कार्यकाल तीन से दो वर्ष करने के लिए सरकार पहल करे। साथ ही सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया जाए।
विज्ञापन

महासंघ के अध्यक्ष बलबीर सिंह बल्ली और मीडिया सचिव राकेश ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि महासंघ चार वर्षों से सरकार से इसके बारे में मांग कर रहा है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। बताया कि प्रदेश के 19 हजार अनुबंध कर्मचारियों को तारीख दी जा रही है। इसके चलते अनुबंध कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि मुख्यमंत्री सोमवार को आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक में अनुबंध कार्यकाल तीन से घटाकर दो वर्ष करने की घोषणा करे। इसकी अधिसूचना एक अप्रैल 2021 से लागू करवाए, जिससे अनुबंध कर्मचारियों का विश्वास वर्तमान भाजपा सरकार में बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed