फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Construction work of bus stand hangs in Saho

Chamba News: साहो में बस अड्डे का निर्माण कार्य लटका

Mon, 03 Apr 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Apr 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Construction work of bus stand hangs in Saho
साहो (चंबा)। विकास खंड मैहला के तहत आते साहो क्षेत्र में जमीन चिह्नित होने के बावजूद बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। हांलाकि, नौ पंचायतों कीड़ी, अठलुई, सराहण, गुवाड़, रजिंडू, कुरैैणा, परौथा, पल्यूर के केंद्रबिंदु साहो में बस अड्डा बनाने की मांग सालों से उठ रही है। बावजूद इसके अभी तक बस अड्डे का निर्माण कार्य आरंभ न होना चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में संकीर्ण बस अड्डे में हमेशा हादसा होने का भय बना रहता है। इतना ही नहीं, बस अड्डे में कई हादसे भी हो चुके हैं। इनमें कई लोग चोटिल हो चुके हैं। क्षेत्र में तीन बड़े आयोजनों जैसे ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर में साहो जातर मेले, न्हौण और शिवरात्रि पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है लेकिन बस अड्डे के अभाव में इन्हें भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन

साहो में बस अड्डे की अत्यंत आवश्यकता है। वर्तमान में यहां पर जो बस अड्डा है, वह काफी संकीर्ण है। इससे यहां पर अक्सर जाम लगा रहता है। इससे साहो विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों समेत जिला मुख्यालय समेत विभिन्न गांवों का रुख करने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। -बिटूट, कुड़था निवासी।
विज्ञापन


दो से तीन वर्ष पहले उपमंडल अधिकारी की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागीय टीमों ने साहो में बस अड्डे का निर्माण करवाने के लिए जमीन चिह्नित की थी। एसडीएम का तबादला होने के बाद बस अड्डे का कार्य महज फाइलों में ही दफन होकर रह गया है। धर्मपाल, साहो निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहो में होने वाले तीन बड़े आयोजनों जैसे साहो न्हौण, साहो जातर मेले और शिवरात्रि के उपलक्ष्य में सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त मंदिर में शीश नवाने के लिए पहुंचते हैं। आलम यह हो जाता है कि साहो मुख्य बाजार से लेकर एक से चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। गगनेश महाजन, साहो निवासी।

साहो में टैक्सी पार्क करने के लिए उपयुक्त जगह न होने से टैक्सी चालकों को भी परेशानी हो रही है। कई बार बस चालकों और टैक्सी चालकों के बीच बहसबाजी तक की नौबत आ जाती है। कुल मिला कर लोगों और टैक्सी चालकों की समस्या को देखते हुए साहो में बस अड्डे का निर्माण करवाया जाना जरूरी है।
पाछो राम, रजिंडू निवासी।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि बस अड्डा साहो के लिए जमीन फाइनल नहीं हो पाई है। इस वजह से कार्य लटका पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed