{"_id":"66b79a103e02a7913402abc4","slug":"construction-work-of-21-link-roads-completed-in-bhatiat-pathania-chamba-news-c-88-1-ssml1006-130776-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटियात में 21 संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य पूरा : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटियात में 21 संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य पूरा : पठानिया
Sat, 10 Aug 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 10 Aug 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
चंबा के गरनोटा में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर प्रस्तुति देती छात्राऐं।संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों का विशेष महत्व है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने भटियात जोन के तहत गरनोटा में तीन दिवसीय अंडर-14 बाल खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कही।
उन्होंने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली और ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना पैदा होती है।
विस अध्यक्ष ने कहा कि गत एक वर्ष के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र में 21 संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। उन्होंने क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति और विद्युत व्यवस्था को और अधिक विस्तार देने की बात कही। कहा कि ऐसी योजनाओं का विस्तृत प्राक्कलन तैयार करने (डीटेल्ड एस्टीमेट) के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। खेलकूद प्रतियोगिता में 33 स्कूलों के 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
--