फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   consteble suspend

डॉक्टर से मारपीट का आरोपी कांस्टेबल सस्पेंड

Thu, 16 Mar 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Thu, 16 Mar 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
consteble suspend
consteble - फोटो : consteble

क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में बुधवार देर शाम रात्रि ड्यूटी पर तैनात नेत्ररोग विशेषज्ञ से मारपीट के आरोपी पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। वीरवार को डॉक्टरों के साथ चली बैठकों के कई दौर के बाद पुलिस ने यह निर्णय लिया।

विज्ञापन


दोपहर 12 बजे तक डॉक्टर एसोसिएशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के बीच बैठकें होती रहीं। डॉक्टर कांस्टेबल को निलंबित किए बगैर ड्यूटी पर लौटने को तैयार नहीं थे। आखिर में पुलिस ने डॉक्टरों की मांग को मान लिया।
विज्ञापन


कांस्टेबल के खिलाफ अन्य धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले कांस्टेबल के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही डॉक्टरों ने हड़ताल का फैसला वापस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार देर शाम रात्रि ड्यूटी पर तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य के साथ कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने बदसलूकी और मारपीट की थी। इसके बाद डॉक्टरों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। वीरवार से ओपीडी समेत आपातकालीन कक्ष में भी ड्यूटी न देने का एलान किया। रात को चंबा अस्पताल में उपायुक्त सुदेश मोख्टा समेत पुलिस अधिकारी पहुंच गए।
...
कांस्टेबल पर दर्ज हुआ है मामला : एएसपी 
एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि चंबा अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच बिठाई गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी कांस्टेबल जितेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
...
निजी सुरक्षा एजेंसी के हवाले किया जाए अस्पताल : डॉ. चौहान 
डॉक्टर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि गृहरक्षकों को हटाकर अस्पताल की सुरक्षा निजी सुरक्षा कर्मियों को देनी चाहिए। साथ ही अस्पताल में नियमित तौर पर गश्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के साथ ऐसे व्यवहार बर्दाश्त नहीं होंगे।

...
मरीज हुए परेशान
वीरवार को अस्पताल के सभी वार्डों में डॉक्टरों का राउंड भी दोपहर बाद भी ही शुरू हुआ। जबकि उपचाराधीन मरीज दोपहर तक डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे। ओपीडी में चेकअप करवाने पहुंचे लोग सुबह दस बजे से अपनी पर्ची बनाकर लाइनों में खड़े हो गए थे। लेकिन दोपहर तक ओपीडी में कोई भी डॉक्टर नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed