फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Connections of 120 consumers will be disconnected if electricity bills are not paid.

Chamba News: बिजली बिल नहीं चुकाया तो 120 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन

Wed, 23 Sep 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 23 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Connections of 120 consumers will be disconnected if electricity bills are not paid.
कोटी विद्युत उपमंडल ने जारी किए अस्थायी कनेक्शन काटने के आदेश, 2.55 लाख की राशि बकाया
विज्ञापन

बकाया जमा नहीं किया तो कनेक्शन कटने के बाद 250 रुपये पुनः कनेक्शन शुल्क भी देना होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरोल (चंबा)। विद्युत उपमंडल कोटी के तहत बिजली बिलों की समय पर अदायगी नहीं करने वाले 120 उपभोक्ताओं पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं। संबंधित उपभोक्ताओं पर 2,54,948 रुपये की बिजली बिल राशि बकाया है।
बोर्ड ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय में बकाया बिजली बिल जमा करवाने की अपील की है। समय पर राशि जमा नहीं करवाने पर संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। इसके बाद बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल करवाने के लिए 250 रुपये अतिरिक्त पुनः कनेक्शन शुल्क भी देना होगा।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के सहायक अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि सभी संबंधित उपभोक्ताओं को बकाया बिलों की अदायगी करने के लिए कहा गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय पर बिजली बिल जमा करवाएं, ताकि कनेक्शन काटने की कार्रवाई और अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि समय पर बिल जमा करवाने से उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed