फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   connection will disconnected for not paying electricity bills

बिजली बिल न देने पर कटेंगे 100 कनेेक्शन

Tue, 31 Jan 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Tue, 31 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन

  बिजली बोर्ड सब डिविजन राख ने बिजली बिल जमा न करवाने वाले 350 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा 100 उपभोक्ताओं की अस्थायी तौर पर बिजली की सर्विस तार काटी जाएगी। इन 100 उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड के करीब 1.11 लाख रुपये पर कुंडली मार रखी है। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए नोटिस भी जारी किए थे। लेकिन, डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने नोटिस को अनदेखा कर दिया।

विज्ञापन


इसके चलते बिजली बोर्ड ने इन 100 उपभोक्ताओं के घरों की अस्थायी तौर पर सर्विस तार काटने का फैसला लिया है। सर्विस तार काटने के बाद इन उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। इस समयावधि में उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके बिजली के मीटर उखाड़ लिए जाएंगे। जिसे दोबारा लगाने के लिए उपभोक्ताओं को नए सिरे से औपचारिकताएं पूर्ण करनी होंगी। जिन उपभोक्ताओं के घरों की सर्विस तार काटी जाएगी, वे उपभोक्ता लिल्ह, बेलज, ब्रेही, गागला और सामरा इलाकों से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बिजली बोर्ड ने जिन 350 उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करवाने के लिए 15 दिन का नोटिस दिया है। वे सभी उपभोक्ता मैहला, जांघी, बकाणी, धरवाला और गैहरा इलाकों से संबंध रखते हैं। बोर्ड को इन उपभोक्ताओं से करीब 1.91 लाख रुपये की धनराशि वसूल करनी है। 15 दिन के भीतर बिल जमा नहीं करने की स्थिति में इन उपभोक्ताओं के घरों की भी सर्विस तार काट दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


100 उपभोक्ताओं के काटे जाएंगे कनेक्शन : अश्वनी कुमार 
उधर, सहायक अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि राख सब डिविजन के तहत करीब 350 उपभोक्ताओं को बिजली का बिल भरने के लिए नोटिस दिए गए हैं। इनमें 100 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इन कनेक्शन को दोबारा जोड़ने के लिए सभी उपभोक्ताओं को नए सिरे से आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed