फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress's anger against the central government erupted in Chamba

Chamba News: चंबा में केंद्र सरकार के खिलाफ फूटा कांग्रेस का गुस्सा

Fri, 22 Dec 2023 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 22 Dec 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Congress's anger against the central government erupted in Chamba
चंबा। केंद्र सरकार के विरोध में जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय चंबा में धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह ने की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार को आइना दिखाने वाले नहीं बचते हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बीते दिनों संसद में भी देखने को मिला।
केंद्र सरकार ने तानाशाही दिखाकर संसद के दोनों सदनों में 142 सांसदों की सदस्यता निरस्त कर दी है। दमनकारी नीति के तहत ही केंद्र सरकार ने सांसदों की सदस्यता निरस्त की है। इसे कांग्रेसी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आपदा के दौर में भी हिमाचल से केंद्र ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। भाजपा शासित राज्यों को भरपूर बजट दिया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निजी कमाई से भी 50 लाख आपदा को दिए। भाजपा से कोई भी आगे नहीं आया। भाजपा नेता टांग खींचने का ही काम कर सकते हैं। केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करने वालों के पीछे सरकार ईडी लगाने या उनकी सदस्यता निरस्त करने का काम कर रही है। कहा कि कांग्रेस ने अपनी कुछ गारंटियों को पूरा कर दिया है। शेष गारंटियां भी पांच वर्ष में पूरी कर दी जाएंगी। कहा कि कांग्रेस सरकार जो कहती है, उसे पूरा करती है। धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, ओबीसी, अनुसूचित जनजातीय विभाग, इंटक, कांग्रेस लीगल सेल, किसान कांग्रेस, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग सहित समस्त संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed