फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congressmen took out a torch procession in Churah

Chamba News: चुराह में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस

Fri, 14 Apr 2023 10:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out a torch procession in Churah
तीसा (चंबा)। राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द करने पर चुराह विस क्षेत्र के भंजराडू ब्लॉक में ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जस्सा राम की अगुवाई में कांग्रेसियों ने मशाल जुलूस निकाल कर अपना विरोध जताया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मशाल जुलूस कार्यक्रम में कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद रफी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति जो दमनकारी नीति अपनाई है उसके खिलाफ चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराडू मुख्यालय में आक्रोश रैली निकालकर केंद्र सरकार के प्रति विरोध जताया है। कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार राहुल गांधी को परेशान करने में लगी है उससे पता चलता है कि भाजपा सरकार राहुल गांधी से पूरी तरह से भयभीत हो चुकी है। बताया कि मशाल जुलूस कांग्रेसी नेता यशवंत सिंह खन्ना के मार्गदर्शन पर निकाला गया है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के महासचिव योगेश वर्मा, बीसीसी महासचिव जन्म सिंह ठाकुर, राकेश कुमार, विक्कू राणा सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed