फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   congress protest against bjp

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली रैली

Tue, 29 Jun 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
congress protest against bjp
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली। कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष नीरज नैयर, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर की अगुवाई में निकाली गई रोष रैली में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों सहित विंग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। रैली उपायुक्त कार्यालय के परिसर से शुरू होकर शहर का चक्कर लगाने के बाद उपायुक्त कार्यालय परिसर में ही वापस पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज नैयर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार इन दिनों महंगाई को नियंत्रित करने के मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है। लोगों को कोरोना से निजात के साथ-साथ आर्थिक राहत की दरकार है। बेरोजगारी अपने चरम पर है और किसान-बागवान विरोधी कानून बनाए जा रहे हैं। महंगाई बेलगाम हो रही है लेकिन, सरकार प्रदेश में उपचुनाव की रणनीति बनाने में जुटी है। सरकार पर अफसरशाही हावी है।
विज्ञापन

कुल्लू से लेकर धर्मशाला हर जगह थप्पड़ की गूंज सुनाई पड़ रही है। सरकार में शामिल जनता द्वारा चुने नुमाइंदे महिला शोषण में शामिल हैं। सरकार में अनुशासन की भारी कमी है। लेकिन, फिर भी भाजपा मिशन रिपीट का सपना संजोए बैठी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने भी प्रदेश और देश में अप्रत्याशित महंगाई के लिए केंद्र की एनडीए और प्रदेश की भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना बढ़ रही हैं। सरकार को इसमें वैट कर में कटौती कर लोगों को राहत देनी चाहिए लेकिन, प्रदेश और केंद्रीय दोनों सरकारें जनता को दिन-रात लूटने में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों में बाजार भाव के बराबर मूल्य का खाद्य तेल उपभोक्ताओं को बेचा जा रहा है, जिसकी गुणवत्ता पर भी कई सवालिया निशान हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रमेश राव, लक्षमीधर शर्मा, जगदीश हांडा, नरेश राणा, कपिल भूषण, राज सिंह ठाकुर, महमूद अहमद, सुभाष शर्मा, जितेंद्र सूर्या, हसन दीन, सचिव जीवन सलारिया, खालिद मिर्जा, महाशु राम, मान सिंह, अश्विनी हांडा, दीपक कुमार, अनिल राणा, अरुण, शाकिर अली, आदि मौजूद रहे। रैली में कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed