Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress displays its political strength during Sukhus visit to Churah

Chamba News: चुराह में सुक्खू के दौरे से कांग्रेस ने दिखाई सियासी ताकत, भाजपा पर साधा निशाना

Wed, 04 Nov 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Nov 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Congress displays its political strength during Sukhus visit to Churah
जगह-जगह स्वागत और जनसभा में जुटी भीड़ से नेताओं ने दिखाई संगठनात्मक सक्रियता, भाजपा विधायक को भी घेरा
विज्ञापन

सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का चुराह दौरा विकास घोषणाओं के साथ कांग्रेस के सियासी शक्ति प्रदर्शन का मंच भी बना। जगह-जगह हुए स्वागत और भंजराड़ू में जनसभा के दौरान जुटे समर्थकों के जरिये कांग्रेस नेताओं ने अपनी संगठनात्मक ताकत दिखाई। वहीं, मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक हंसराज को निशाने पर लेकर उनके 15 साल के कार्यकाल और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए।

चुराह में पिछले करीब 15 वर्षों से भाजपा का प्रतिनिधित्व रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री के संबोधन को आगामी राजनीतिक मुकाबले की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार का जिक्र करते हुए कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और क्षेत्र की मांगें सरकार तक पहुंचाने वाले कांग्रेस नेताओं की सराहना की। दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी यशवंत खन्ना, हज कमेटी अध्यक्ष दिलदार अली भट्ट और पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश भुटानी ने समर्थकों के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई। तीसा से भंजराड़ू तक स्वागत कार्यक्रमों और जनसभा में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता को सामने रखा। मुख्यमंत्री का दौरा विकास के साथ चुराह में भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी मुकाबले को भी नई धार दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed