फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress captures Tisa BDC after 15 years.

Chamba News: तीसा बीडीसी पर 15 साल बाद कांग्रेस का कब्जा

Tue, 30 Jun 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 30 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Congress captures Tisa BDC after 15 years.
चुराह (चंबा)। विकास खंड तीसा में 15 वर्षों बाद कांग्रेस ने भाजपा के मजबूत गढ़ में सेंध लगाते हुए बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की इस जीत को क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बदलाव और पार्टी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड तीसा के सभागार में मंगलवार को 18 बीडीसी सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित चैन लाल को 10 और भाजपा समर्थित हिल्लो देवी को आठ मत मिले। इस तरह चैन लाल दो मतों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भी कांग्रेस समर्थित शकुंतला देवी को 10 और भाजपा समर्थित मेहर सिंह को आठ मत प्राप्त हुए। शकुंतला देवी ने भी दो मतों से जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत के साथ ही कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना का राजनीतिक कद भी बढ़ा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनकी रणनीति और संगठनात्मक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम इस चुनाव में देखने को मिला।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने कहा कि चुराह में कांग्रेस की एकजुटता का ही परिणाम है कि 15 साल बाद बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यही एकता आगामी विधानसभा चुनावों में भी पार्टी की जीत का आधार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed