{"_id":"6af496833c2aee0ffe020120","slug":"complications-arise-regarding-the-land-mutation-for-the-telka-school-playground-chamba-news-c-88-1-cmb1010-202674-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तेलका स्कूल के खेल मैदान की जमीन के इंतकाल पर फंसा पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तेलका स्कूल के खेल मैदान की जमीन के इंतकाल पर फंसा पेच
Wed, 11 Nov 2026 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 11 Nov 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
ग्रामसभा का एनओसी देने से इन्कार, रास्ते और सार्वजनिक गतिविधियां प्रभावित होने की जताई आशंका
विधायक के बयान, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर राजस्व टीम के निरीक्षण के बाद फिर गरमाया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका के खेल मैदान की जमीन स्कूल के नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया ग्राम सभा की आपत्ति के चलते अटक गई है।
ग्राम पंचायत सालवां की ग्राम सभा ने भूमि का इंतकाल स्कूल के नाम करने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी करने से इन्कार कर दिया है। इससे मैदान की जमीन के मालिकाना हक और सार्वजनिक उपयोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणों ने आशंका जताई कि जमीन स्कूल के नाम दर्ज होने से वहां से गुजरने वाला रास्ता और अन्य सार्वजनिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। उन्हें डर है कि भविष्य में स्कूल प्रशासन आवाजाही पर पाबंदी लगा सकता है। इसी आधार पर एनओसी जारी नहीं करने का निर्णय लिया गया।
प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि खेल मैदान की जमीन कई वर्षों से स्कूल के कब्जे में है। इसे राजस्व रिकॉर्ड में स्कूल के नाम दर्ज करवाने के लिए पंचायत से एनओसी मांगी गई थी। पंचायत सचिव रतन चंद ने बताया कि ग्रामीणों की आपत्तियों को देखते हुए ग्राम सभा ने प्रमाणपत्र जारी नहीं करने का फैसला लिया है। वहीं, नायब तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि बची हुई जमीन स्कूल के खेल मैदान की बाउंड्रीवॉल के अधीन आती है। भूमि के कुछ हिस्से को स्कूल के नाम करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तेलका मेले के दौरान विधायक डीएस ठाकुर के खेल मैदान को पंचायत के नाम करवाने संबंधी बयान के बाद यह मामला चर्चा में आया था। इसके बाद शिक्षा मंत्री के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने भी मैदान का निरीक्षण किया था। अब ग्राम सभा के फैसले से विद्यार्थियों के खेल मैदान और ग्रामीणों के सार्वजनिक इस्तेमाल के अधिकारों को लेकर विवाद गहरा गया है।
--