फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Complaint to BDO about incomplete road work

Chamba News: सड़क के अधूरे कार्य की बीडीओ से शिकायत

Wed, 26 Jul 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Complaint to BDO about incomplete road work
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत ब्याणा में चार साल से खडूंजा सड़क के अधूरे कार्य को लेकर खंड विकास अधिकारी से ग्रामीणों ने शिकायत की है। वर्ष 2019 में इस कार्य को शुरू किया गया था लेकिन अभी तक यह कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। अधूरे कार्य की वजह से लोगों को सड़क पर आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं मवेशियों को चोट लगने की संभावना बढ़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में जाकर कार्य की पूरी रिपोर्ट मांगी जिससे उन्हें यह पता चल सके कि कागजों में भी यह कार्य अधूरा है या कहीं इसकी अदाएगी तो नहीं हो चुकी है। ग्रामीणों ने सड़क को लेकर खंड विकास अधिकारी से पूरा ब्योरा मांगा है। मीना शर्मा, रीनू देवी, उमा, दिशो, अजय भारद्वाज और नंद किशोर का कहना है कि खडूंजा मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे और वृद्ध आवाजाही करते हैं जिन्हें आवाजाही करने में काफी परेशानी हो रही है। इस मार्ग का कार्य पंचायत की तरफ से करवाया गया है। इसलिए जब ग्रामीण कार्य को लेकर पंचायत प्रतिनिधि से पूछते हैं तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। इससे परेशान होकर उन्हें खंड विकास अधिकारी का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। उन्होंने अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा करवाने की भी मांग की है। खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed