Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Complain on the tourist help number at the facility

Chamba News: असुविधा पर सैलानी हेल्पनंबर पर करें शिकायत

Tue, 18 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Complain on the tourist help number at the facility
पर्यटकों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग और प्रशासन तत्पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में पर्यटन सीजन पीक पर है। रोजाना जिले में हजारों की संख्या में पर्यटकों का आगमन हो रहा है। पर्यटकों की सुविधा और सहायता के लिए पर्यटन विभाग व प्रशासन ने कई अहम कदम उठाए हैं। पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा, परेशानी या किसी भी पर्यटन इकाई जैसे होटल, रेस्तरां, होमस्टे, जलक्रीड़ा केंद्र, साहसिक गतिविधियों में कोई धोखाधड़ी, अनियमितता या अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है तो वे इसकी शिकायत पर्यटन विभाग चंबा, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को कर सकते हैं। इसके लिए बाकायदा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि जिले के मुख्य पर्यटन स्थलों डलहौजी, खज्जियार समेत चंबा के अतिरिक्त कई अनछुए पर्यटक स्थलों जैसे बैरागढ़, तीसा, साचपास, पांगी, सूलणी, भांदल, भरमौर, कुगति और जोत आदि जगहों की ओर भी काफी तादाद में पर्यटक आ रहे है। विभाग और प्रशासन की ओर से पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पर्यटकों की सहूलियत के लिए अब जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि जिले में पर्यटन सीजन पीक पर है। पर्यटकों को किसी असुविधा या परेशानी हो तो इसकी शिकायत पर्यटन विभाग चंबा, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को कर सकते हैं। उन्होंने पर्यटकों से भी आग्रह किया है कि वे सभी व्यवस्थाओं को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के लिए यहां किया जा सकता है संपर्क
जिला पर्यटन विकास कार्यालय चंबाः-01899-224002, पर्यटक सूचना केंद्र-01899-242225, पुलिस सहायता-100, अग्निशमन-101,यातायात पुलिस-103, आपदा प्रबंधन- स्वास्थ्य 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed