{"_id":"62360946061f07006014bde5","slug":"colors-of-culture-scattered-in-pangwal-snow-festival-chamba-news-sml403023374","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंगवाल स्नो फेस्टिवल में संस्कृति का बिखेरा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंगवाल स्नो फेस्टिवल में संस्कृति का बिखेरा रंग
विज्ञापन
पांगी के सुराल में स्नो फेस्टिवल के दौरान पारंपरिक नृत्य पेश करती महिलाएं।
- फोटो : Chamba
पांगी (चंबा)। पंगवाल स्नो फेस्टिवल के दूसरे दिन सुराल भटोरी के बोध गोंपा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में पंचायत समिति उपाध्यक्ष वांग ताशी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान आवासीय आयुक्त बलवान चंद, एसडीएम रजनीश शर्मा और अधिशासी अभियंता जल शक्ति हरि प्रकाश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां देकर खूब समा बांधा। पांगी घाटी की संस्कृति से जुड़े गीत और नृत्य पेश किए गए। इसे देख दर्शक आनंदित हुए। कलाकार पारंपरिक वेशभूषा पहन कर प्रस्तुति देते नजर आए।
इस दौरान खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। वहीं विभागों ने गोष्ठियों से लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुमित ठाकुर ने आयुष्मान भारत योजना, हिमकेयर योजना, सहारा योजना, टीबी मुक्त भारत आदि योजनाओं के बारे में बताया। इसी तरह पशु पालन विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र ठाकुर ने भी लोगों को पशु पालन के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारियां भी दी गई।
कार्यक्रम में महिला मंडल जूनियर सुराल भटोरी की बालिकाओं ने भी प्रस्तुति दी। वहीं पांगी के घाटी मुख्यालय किलाड़ के रामलीला मैदान में भी कार्यक्रम जारी हैं। किलाड़ महाविद्यालय के छात्रों ने प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया।