फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Collision between bus and jeep on Chamba-Tissa road, 12 passengers narrowly escaped

Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर बस और जीप में टक्कर, बाल-बाल बचे 12 यात्री

Sun, 08 Dec 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Dec 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Collision between bus and jeep on Chamba-Tissa road, 12 passengers narrowly escaped
पुखरी में ​​भिड़ंत के बाद जीप और निगम की बस। संवाद
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुखरी के पास सरकारी बस और जीप की जोरदार भिड़ंत हो गई। वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठी सवारियों की चीख निकल गई। टक्कर के बाद बस में बैठीं सवारियां तुरंत बाहर निकल आई।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि इस टक्कर में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि दोनों वाहनों को क्षति जरूर पहुंची। एचआरटीसी बस भंजराडू से चंबा की तरफ आ रही थी। इसमें करीब 12 सवारियां सफर कर रही थीं। जबकि जीप चंबा से तीसा की तरफ जा रही थी। पुखरी के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने से टकराव हो गया।
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी तुरंत वहां पहुंच गए। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। टकराव के बाद दोनों वाहनों के चालक आपस में बहसबाजी करने लगे। इसमें एक-दूसरे को इस टकराव के लिए जिम्मेदार ठहराने लगे। काफी देर तक यह विवाद चलता रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। टकराव के बाद यदि कोई भी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़कता तो जान का नुकसान हो सकता था। लेकिन, टकराव के बाद दोनों वाहन सड़क पर ही खड़े हो गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed