{"_id":"6609e089c1334e1e360865a4","slug":"cold-wave-increases-again-due-to-snowfall-in-pangi-chamba-news-c-88-1-ssml1006-121625-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी में बर्फबारी होने से फिर से बढ़ी शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी में बर्फबारी होने से फिर से बढ़ी शीतलहर
Mon, 01 Apr 2024 03:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
पांगी में बर्फबारी होने से फिर से बढ़ी शीतलहर
गर्मी का मौसम शुरू पर भी पांगी में कम नहीं हो रही ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी बर्फबारी होने से एक बार फिर शीतलहर की चपेट में आ गया है। शनिवार को किलाड़ मुख्यालय में पांच सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। ऊपरी पहाड़ों में करीब 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। इसके चलते समूची घाटी ठंड की चपेट में आ गई है। अप्रैल में गर्मी की दस्तक होने से पांगी वासी ठंड से राहत महसूस करने की उम्मीद लगा रहे थे। ऐसे में आसमान से एक बार फिर से चांदी बरसने से लोगों की यह उम्मीद भी टूट गई, क्योंकि बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप फिर से बढ़ गया है। पांगी घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला साच पास पांच महीनों से बंद है। उधर, लोक निर्माण विभाग इस मार्ग को बहाल करवाने के लिए मशीनें चलाने की योजना बना रहा है, लेकिन घाटी में बार-बार हो रही बर्फबारी विभाग की इस योजना का नाकाम कर रही है। अब यही आस लगा रहे हैं कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहे, जिससे घाटी के लोगों को कड़ाके की ठंड से निजात मिल सके। संवाद
--