{"_id":"65f06025005bcccc05091827","slug":"cold-increased-due-to-2032-cm-fresh-snowfall-in-pangi-chamba-news-c-88-1-ssml1004-120387-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी में 20.32 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी में 20.32 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी से बढ़ी ठंड
Tue, 12 Mar 2024 07:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 12 Mar 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
पांगी में 20.32 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी से बढ़ी ठंड
जिले के 216 गांवों में अभी भी ठप है विद्युत आपूर्ति, पांगी में 9 सड़कें भी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। किलाड़ मुख्यालय में मंगलवार को 10.16 और ऊपरी चोटियों में 20.32 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद जनजातीय क्षेत्र पांगी शीतलहर की चपेट में आ गया है। महालू नाला और साच घराट पावर हाउसों से कुछ पंचायतों में ही बिजली दी जा रही है। शेष पंचायतों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को दूसरी पंचायतों में जाकर मोबाइल फोन चार्ज करने पड़ रहे हैं।
जनजातीय क्षेत्र पांगी में सोमवार मध्यरात्रि किलाड़ 10.16 से लेकर ऊपरी चोटियों हुडान भुटोरी, चस्क भुटोरी, थांदल, कुलाल, सुराल भुटोरी, हिलुटवान, करयूनी, सेरी, शूण में 20.32 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। इससे क्षेत्र एक बार फिर शीतलहर की चपेट में आ गया है। जनजातीय क्षेत्र के महालू नाला में 400 किलोवाट क्षमता के पावर हाउस से प्रशासनिक लाइन, किलाड़, कूफा पंचायत, करियास पंचायत में बिजली कट लगाकर सप्लाई दी जा रही है। साच पास में 900 किलोवाट क्षमता के पावर हाउस से मिंधल, साच, फिंडरू पंचायतों में बिजली की सप्लाई दी जा रही है। फिंडरू किलाड़ के बीच 15 किमी के दायरे में बिजली के तार और खंभे टूटने से करयूनी, करैल, करियास, क्वास गांवों में बिजली गुल है। जिले के 216 गांवों में बिजली गुल होने से अंधेरा पसरा है। पांगी के 9 संपर्क मार्गों पर यातायात ठप है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारू करवाने के लिए विभागीय टीमें डटी हैं। जल्द व्यवस्थाओं को सुचारू करवा दिया जाएगा।
--