{"_id":"6ad8ec8bc0f9d07b740432d2","slug":"cm-sukhus-plate-will-feature-chine-ke-chawal-local-rice-variety-and-guchhi-ka-madra-a-dish-made-with-morel-mushrooms-chamba-news-r-399-1-sml1021-542163-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चिणे के चावल, गुच्छी के मदरे से सजेगी सीएम सुक्खू की थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चिणे के चावल, गुच्छी के मदरे से सजेगी सीएम सुक्खू की थाली
Wed, 21 Oct 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
होली के सूटकर स्थित शिक्षक का मकान यहीं पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रात्रि विश्रा
सुटकर गांव में शिक्षक रविंद्र कुमार के घर रात्रि विश्राम, सुबह पारंपरिक पहाड़ी नाश्ते से होगा स्वागत
टीजीटी शिक्षक रविंद्र के घर पारंपरिक चंबियाली पकवानों से होगा मुख्यमंत्री का स्वागत
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। चंबा की माटी का स्वाद, पहाड़ी पकवानों की खुशबू और पारंपरिक आतिथ्य सत्कार। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सुटकर गांव में प्रवास एक परिवार के लिए यादगार बनने जा रहा है।
मुख्यमंत्री यहां टीजीटी शिक्षक रविंद्र कुमार पुत्र विद्याघर के घर रात बिताएंगे। उनके आगमन को लेकर परिवार के साथ ग्रामीणों में भी उत्साह है। मुख्यमंत्री की मेजबानी के लिए घर में चंबा के पारंपरिक व्यंजनों की विशेष थाली तैयार की जाएगी।
रविंद्र कुमार वर्तमान में मिडल स्कूल कुलेठ में तैनात हैं। मुख्यमंत्री के रात्रिभोज में चिणे के चावल, गुच्छी का मदरा, कोदरे की रोटी, भुटुरु, देशी शहद और देशी घी परोसे जाएंगे। इसके अलावा माह की बड़ियां, राजमा और देसी लस्सी से तैयार कड़ी भी थाली का हिस्सा होगी। स्थानीय उत्पादों से तैयार इन पकवानों के माध्यम से मुख्यमंत्री को चंबा की पारंपरिक खानपान संस्कृति का स्वाद चखाने की तैयारी है।
विज्ञापन
सुबह के नाश्ते में चपाती, दही, मिक्स वेज और चटनी परोसी जाएगी। परिवार मुख्यमंत्री का पारंपरिक अंदाज में स्वागत करने की तैयारी में जुटा है। शिक्षक रविंद्र कुमार अपनी पत्नी सरोज शर्मा और बच्चों के साथ इस अवसर को लेकर उत्साहित हैं। उनकी बेटी प्रियांशी शर्मा एकलव्य विद्यालय होली में पढ़ाई कर रही हैं, जबकि बेटा विरांश शर्मा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में शिक्षा ग्रहण कर रहा है।
रविंद्र कुमार और उनके परिवार के लिए मुख्यमंत्री की मेजबानी करना गौरव का अवसर है। उनके घर मुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम से सुटकर गांव को भी विशेष पहचान मिलने की उम्मीद है। इस दौरान शिक्षक की ओर से मुख्यमंत्री को पारंपरिक चोला भेंट करने की भी संभावना है। मुख्यमंत्री का यह प्रवास स्थानीय संस्कृति, पहाड़ी खानपान और ग्रामीण आतिथ्य सत्कार की झलक पेश करेगा।
--