फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CM Sukhu said Independent MLA have also sold out

CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- निर्दलीय विधायक भी बिके, इस्तीफा मंजूर करवाने के लिए कर रहे हैं प्रदर्शन

Mon, 20 May 2024 10:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 20 May 2024 10:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायक भी बिके हैं। दूसरी किस्त पाने के लिए अपना इस्तीफा स्वीकार करवाने के लिए विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
CM Sukhu said Independent MLA have also sold out
चंबा के चुराह में चुनावी रैली को संबोधित करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पैसों के बल पर विधायकों को खरीदने के बाद विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिलने के लिए दर्जी को कोट दिया है। उनका सिला-सिलाया कोट दर्जी के पास ही रह जाएगा। नेता प्रतिपक्ष की हिमाचल सरकार बनाने की हसरतें अधूरी ही रह जाएंगी। कहा कि राज्यसभा की सीट के लिए कांग्रेस के 6 विधायकों को भाजपा ने खरीदा है। यह चुनाव खरीद-फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब देने का चुनाव है। सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार बिकने वाले विधायकों के साथ खरीदार पार्टी को भी सबक सिखाएगी।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायक भी बिके हैं। दूसरी किस्त पाने के लिए अपना इस्तीफा स्वीकार करवाने के लिए विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस के पास धन-बल नहीं है। जनता की ताकत ही कांग्रेस की ताकत है। सरकार अपना साढ़े तीन साल का बाकी कार्यकाल भी पूरा करेगी। सरकार को कोई खतरा नहीं है। सीएम ने कहा कि हिमाचल की जनता जागरूक है और देवी-देवताओं में विश्वास रखती है। खरीद-फरोख्त की राजनीति प्रदेश की जनता को मंजूर नहीं है।
विज्ञापन


जून में महिलाओं को एकमुश्त देंगे 3,000 रुपये: सीएम
सीएम ने कहा कि सरकार ने अपनी चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी है। महिलाओं के साथ किए वादे को पूरा कर 1,500 रुपये प्रति माह पेंशन देने की योजना भी लागू कर दी है। कहा कि जयराम ठाकुर और उनकी टीम इस योजना को रुकवाने में लगी है। इस योजना की लाभार्थी महिलाओं की देय किस्त को रुकवाने के लिए भाजपा दिल्ली से चुनाव आयोग पर दबाव डाल रही है। भाजपा जितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन जून में लाभार्थी महिलाओं को पेंशन के 3,000 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। सीएम ने विपक्षी पार्टी के प्रत्याशी पर भी तंज कसा, कहा कि वे तो कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे लोगों से नहीं मिलते थे। कांग्रेस ने हिमाचल की आवाज संसद में उठाने वाला प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचाया है। चुराह पहुंचने पर हिमाचल कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव दिलदार अली बट्ट, कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी चुराह यशवंत सिंह खन्ना, पूर्व जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed