फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CM Sukhu hits many targets with one arrow in Chuwadi

Chamba News: चुवाड़ी में एक तीर से कई निशाने साध गए सीएम सुक्खू

Tue, 12 Mar 2024 09:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 12 Mar 2024 09:32 AM IST
विज्ञापन
CM Sukhu hits many targets with one arrow in Chuwadi
चुवाड़ी में एक तीर से कई निशाने साध गए सीएम सुक्खू
विज्ञापन

हर वर्ग तक बजट का लाभ पहुंचाने की कही बात, साथ खड़े विधायकों पर विश्वास बनाए रखने का इशारा
बागी विधायकों और भाजपा पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री बोले- उन्हें नहीं है कुर्सी की भूख
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भटियात विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक तीर से कई निशाने साध गए। चुवाड़ी में मंच से उन्होंने आम जनता की सरकार सत्तासीन होने की बात कहते हुए हर वर्ग तक बजट की घोषणाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही। साथ ही कंधे से कंधा मिलाकर खड़े विधायकों का आभार जताया और यही विश्वास बनाकर रखने का इशारा भी किया। सुक्खू ने बागी विधायकों को कटघरे में खड़ा किया तो भाजपा को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने भाजपा को बिकाऊ माल खरीदने वाली पार्टी बताकर लोकसभा चुनावों में अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए समर्थन भी मांग लिया।
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि उन्हें कुर्सी की भूख नहीं हैं। कहा कि वह तो छात्र जीवन से ही राजनीति करते आ रहे हैं। एनएसयूआई से राजनीति में आए। 25 सालों से विधायक रहे, लेकिन मंत्री नहीं बन पाए। कहा कि जो कुर्सी लोगों ने उन्हें दी है, वह जनता की कुर्सी है। कहा कि भाजपा नेता अपने स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। सत्ता की भूख में लोकतंत्र की हत्या करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा नेताओं ने बजट सत्र से पूर्व क्रॉस वोटिंग करवाकर उनके इस्तीफे तक की अफवाह फैला दी, जबकि वह विस अध्यक्ष के साथ चर्चा में मशगूल थे।
विज्ञापन

--
कानून का ज्ञाता बताकर बढ़ाया विस अध्यक्ष का कद
भटियात दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का कद और बढ़ा गए। उन्होंने विस अध्यक्ष को कानून का ज्ञाता करार दिया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया की भी तारीफ की। युकां अध्यक्ष को उन्होंने ईमानदार बाप का ईमानदार बेटा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अंतरआत्मा नहीं धनआत्मा पर की क्रॉस वोटिंग
अंतर आत्मा की आवाज के आधार पर क्रॉस वोटिंग करने की पोस्ट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरआत्मा नहीं धनआत्मा की आवाज पर उन्होंने ऐसा किया। ऐसे लोगाें को जनता कभी भी माफ नहीं करेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed