फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CM planted a sapling near Chuvadi helipad

73वें राज्यस्तरीय वन महोत्सव की सीएम ने चुवाड़ी से की अध्यक्षता

Tue, 02 Aug 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
CM planted a sapling near Chuvadi helipad
राज्य स्तरीय वन महोत्सव के शुभारंभ के बाद पौधरोपण करते मुख्यतिथि जयराम ठाकुर। संवाद - फोटो : Chamba
चुवाड़ी (चंबा)। 73वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुवाड़ी से अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान चुवाड़ी हेलिपैड के समीप पुनिका ग्रैनटम (दाड़ू) का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष और हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष के पावन अवसर पर इस वर्ष वन महोत्सव हरियाली महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को हमारे जीवन में वनस्पतियों और जीवों के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन

कहा कि इस वर्ष राज्य के वन विभाग ने 15,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। कहा कि राज्य सरकार के सुनियोजित प्रयासों के फलस्वरूप पिछले चार वर्षों में राज्य के हरित आवरण में लगभग 342 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए राज्य स्तरीय वन पुरस्कार भी वितरित किए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के 75 वर्षों के अस्तित्व पर एक थीम गीत का गायन भी किया गया। इस दौरान सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से निर्मित हिमाचल प्रदेश के 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर आधारित एक वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया। इस मौके पर वन मंत्री राकेश पठानिया, हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल, विधायक जिया लाल कपूर, कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष डीएस ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष जसबीर नागपाल, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन अजय श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी राजीव कुमार ने भी पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed