फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   cm lay foundation of bhatiyat today

मुख्यमंत्री आज भटियात को देंगे सौगात

Sat, 14 Jan 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Sat, 14 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रविवार को अपने एक दिवसीय भटियात विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री रविवार को सुबह पौने दस बजे चक्की खड्ड पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन करने के बाद साढ़े दस बजे ककीरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की आधारशिला रखेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री साढ़े ग्यारह बजे चुवाड़ी में स्टेडियम और हैलीपेड का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री चुवाड़ी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री पौने तीन बजे सिहुंता पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सिहुंता में नवनिर्मित जनजातीय भवन का उद्घाटन करने के अलावा नवसृजित सिहुंता तहसील का भी लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सिहुंता में राजकीय डिग्री कॉलेज के भवन का भी शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सायं साढ़े चार बजे हटली में द्रम्मण-सिहुंता-चुवाड़ी सड़क मार्ग के पहले चरण का भी शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पुलिस और प्रशासनिक अमला तथा जिला और प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed