फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Clouds of smoke continued to rise for the second day too, NP lodged FIR

Chamba News: दूसरे दिन भी उठता रहा धुएं का गुबार, नप ने करवाई एफआईआर

Fri, 27 Dec 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 27 Dec 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Clouds of smoke continued to rise for the second day too, NP lodged FIR
चंबा के कुरांह ​स्थित कूड़ा संयंत्र में दूसरे दिन भी कूड़े से उठता धुंआ।संवाद
चंबा। दूसरे दिन भी कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र में लगी आग नहीं बुझ पाई। नतीजतन, धुएं के गुब्बार ने कुरांह समेत आसपास के गांवों को घेर लिया है। वहीं, नगर परिषद चंबा ने कुरांह स्थित मशीन ऑपरेटर के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है। शुक्रवार को कुरांह से पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को मुंह पर रूमाल रखकर ही सड़क पर गुजरना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि जानलेवा धुएं के कारण अब उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। लोगों का आरोप है कि डंपिंग साइट में आग लगाने वालों पर नगर परिषद कड़ी कार्रवाई करें। लोगों का कहना है कि पहले ही सूखे कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अब जहरीले धुएं ने गांवों को अपनी जद में ले लिया है। अस्पताल तक पहुंचने की नौबत आ चुकी है। दम घोटू धुएं से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन



करोड़ों की मशीनें और काम नहीं कर पाई एक लाख का

वर्ष 2021 में कूड़ा संयंत्र कुरांह में आग की चपेट में आई पांच मशीनों को स्थापित किया गया। जो कि, छह-छह माह तक खराब पड़ी रहती थीं। करोड़ों की लागत से ये पांच मशीनें खरीदी गईं। लेकिन, यह मशीनें अब तक एक लाख रुपये तक का काम भी नहीं कर पाई। दरअसल, बेलिंग मशीनों में अब तक 40 से 50 पैकेट बने है। जबकि, कंपोस्ट मशीन में नाममात्र ही खाद बनी है, जो बनी थी वह भी आग की भेंट चढ़ गई। क्योंकि, कंपोस्ट मशीन साल में तीन से चार माह तक खराब भी रही थी।
विज्ञापन



मरेड़ी में जा रहा शहर का कचरा
कूड़ा संयंत्र केंद्र कुरांह में भीषण अग्निकांड के बाद अब शहर के 11 वार्डों से निकलने वाला टनों के हिसाब का गीला और सूखा कचरा अब मरेड़ी स्थित प्लांट पहुंचाया जा रहा है। जब तक नगर परिषद की ओर से कूड़ा संयंत्र के लिए नई जगह चयनित नहीं की जाती है। तब तक मरेडी में ही सूखा और गीला कचरा डंप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुरांह में कचरे की गाड़ियां न लाने का ग्रामीणों ने लिया फैसला
कूड़ा संयंत्र कुरांह में आग की घटना के बाद ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि यहां अब शहर का कचरा नहीं आने देंगे। शहर के कचरे का निष्पादन शहर के आसपास के क्षेत्र में ही किया जाए। क्योंकि, इस जहरीले धुएं से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। कुरांह में दोबारा कचरे की गाड़ियां न आए। इसके लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का ग्रामीणों ने निर्णय लिया है।


अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। शहर का कचरा अब मरेड़ी पहुंच रहा है। कुरांह में आग के बाद धुआं निकलने का सिलसिला अभी भी जारी है।
दिलीप कुमार, कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed