{"_id":"662fcfdb9086ef068801403b","slug":"cleaning-workers-got-gloves-and-masks-in-garbage-plant-kuran-chamba-news-c-88-1-cmb1002-123583-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कूड़ा संयंत्र कुरांह में सफाई कर्मियों को मिले ग्लव्स और मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कूड़ा संयंत्र कुरांह में सफाई कर्मियों को मिले ग्लव्स और मास्क
Mon, 29 Apr 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर से टनों के हिसाब से निकलने वाले कूड़े का निष्पादन करने वाले सफाई कर्मचारियों को अब बीमारी का भय नहीं सताएगा। साथ ही मुंह पर दुपट्टा बांधकर काम नहीं करना पड़ेगा।
कूड़ा संयंत्र कुरांह में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद चंबा ने ग्लव्ज और मास्क दे दिए हैं। अमर उजाला में खबर छपने के बाद नगर परिषद हरकत में आई है। कूड़ा संयंत्र में काम करने वाले सफाई कर्मियों को मास्क और ग्लव्स मुहैया करवा दिए गए हैं।
कूड़ा संयंत्र कूरांह में काम करने वाले सफाई कर्मचारी पुराने ग्लव्स और मुंह पर दुपट्टा बांधकर सफाई कर रहे थे। इससे हर पल संक्रमण का खतरा है। नगर परिषद के सफाई कर्मियों की सुरक्षा को लेकर पिछले कई महीनों से अनदेखी कर रही थी। इन सफाई कर्मचारियों को सफाई करते समय गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए भी अपनी जान को जोखिम में डालकर काम करना पड़ता था। अब कूड़ा संयंत्र कुरांह में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को मास्क और ग्लव्स दे दिए गए हैं। नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों को वर्दी देने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी नीलम राणा का कहना है कि कूड़ा संयंत्र कुरांह में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को ग्लव्स और मास्क दिए हैं, जिससे उन्हें सफाई करते वक्त किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।