{"_id":"6a1482aadf92e91c3100cc13","slug":"clean-up-drainage-systems-in-cities-and-towns-soon-chamba-news-c-88-1-cmb1003-184500-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शहरों और कस्बों में जल्द करें जल निकासी प्रणाली की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शहरों और कस्बों में जल्द करें जल निकासी प्रणाली की सफाई
Mon, 25 May 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 25 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
डीसी ने बरसात से पहले हाईवे प्रबंधन और नगर परिषद को दिए निर्देश
स्वास्थ्य विभाग से वर्षा ऋतु से पहले जरूरी दवाओं का भंडार करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बरसात के मौसम को लेकर जिला प्रशासन ने हाईवे प्रबंधन और नगर परिषद को आदेश दिए हैं कि शहरों, कस्बों और अन्य स्थानों पर जल निकासी प्रणाली की सफाई जल्द की जाए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वर्षा ऋतु के दौरान पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों का भंडारण करने के साथ मरीजों के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहनों का मरम्मत कार्य भी करवा लें। बरसात के दौरान संभावित आपदा के खतरे से संबंधित तैयारियों पर जिला मुख्यालय में बैठक हुई। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल ने बैठक की अध्यक्षता की। विभागीय तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, पुलिस, शिक्षा विभाग और जल विद्युत परियोजनाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उपायुक्त में कहा कि गत वर्ष के मानसून सीजन के दौरान आई आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्यों के लिए विभिन्न विभागों की ओर से किए गए प्रयासों में सुधार करने की जरूरत है। विभागों को किसी प्रकार की आवश्यकता है तो जिला प्रशासन को यथाशीघ्र अवगत करवाएं। कृषि, पशुपालन और उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि आपदा के दौरान किसानों-बागवानों को होने वाले नुकसान की जानकारी विवरण सहित जल्द भेजें। सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक तहसील स्तर पर एक-दो सुविधा युक्त राहत शिविर स्थल चिह्नित करें। जल विद्युत परियोजनाओं के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में स्थापित परियोजनाओं में चेतावनी प्रणाली के बेहतर कामकाज को सुनिश्चित करें।
--