{"_id":"5f09e7048ebc3e635c7718bf","slug":"civic-amenities-chamba-news-sml338087379","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने बना दिया दो किमी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने बना दिया दो किमी मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। सलूणी क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सिमणी के युवाओं ने लॉकडाउन में पहले खेल मैदान का निर्माण किया, वहीं अब जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत मंगला के वार्ड द्रबला और धार के युवाओं ने चड़ेली से प्रोंटा तक करीब दो किमी दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग तैयार कर दिया है। युवाओं के इस कार्य की खूब प्रशंसा हो रही है। रोजाना चार से पांच घंटे सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर युवाओं ने इस कार्य को अंजाम दिया है।
युवाओं दर्शन चौहान, अनिल, कुमार, रमेश कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार विजय कुमार, मोनू कुमार, सन्नी कुमार, सेठी, सोनू कुमार, पवन कुमार ने बताया कि गांव तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। जबकि कई बार सरकार से मांग कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण न होने के चलते विस चुनावों का बहिष्कार भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले दोपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते थे।